राज्यपाल की पहल पर विश्वविद्यालयों ने भेजे सवा करोड़ संदेश

UMESH NIGAM

भोपाल  :     राज्यपाल लाल जी टंडन द्वारा युवा शक्ति के माध्यम से कोरोना के प्रति जन-जागृति लाने की पहल का प्रदेश में व्यापक प्रसार हुआ है। सम्पूर्ण लॉक डाऊन के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा ईमेल, व्हाट्सएप और एस.एम.एस. के द्वारा प्रदेश के दूरस्थ अंचलों, समुदायों और व्यक्तियों सहित प्रदेश की आबादी के एक बड़े भाग तक कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी के संदेश पहुँचाने का कार्य किया गया है। प्रदेश में शासकीय विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों और किसानों को 01 करोड़ 34 लाख 57 हजार 672 सूचनात्मक संदेश प्रेषित किये गये हैं। प्रदेश के 21 विश्वविद्यालय द्वारा लॉक डाऊन अवधि में 23 लाख 16 हजार 179 छात्र-छात्राओं को ई-मेल, एस.एम.एस, व्हॉट्सअप के द्वारा 70 लाख 52 हजार 761 संदेशों के द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारियाँ भेजी गई। इसमें एसएमएस और व्हाट्सएप द्वारा 64 लाख 96 हजार 663 संदेश और 5 लाख 56 हजार 098 ई-मेल द्वारा कोरोना के प्रति जन-जागृति की सूचनाएँ भेजी गई। इसके साथ ही कृषि, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित 5 विश्वविद्यालय द्वारा 64 लाख से अधिक संदेश कृषकों को भेजे गए।