भाजपा अध्यक्ष नड्डा की वर्चुअल रैली आज

UMESH NIGAM

भोपाल  :    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली गुरुवार को होने जा रही है। पार्टी का दावा है कि मप्र में इससे एक करोड़ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जुड़ेंगे। इसमें पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएगी।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बुधवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की। नड्डा दोपहर 3 बजे से रैली को संबोधित करेंगे। शर्मा ने बताया कि मंडल स्तर पर वॉट्सअप ग्रुपों के द्वारा  समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस रैली से जुड़ेंगे। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।