सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

UMESH NIGAM

भोपाल     :      भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल की राष्ट्रभक्ति पर सवाल भी खड़े किए। उन्होंने कहा, कांग्रेस में न तो सभ्यता है और न ही संस्कार, राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी। उनकी तो 2 देशों की सदस्यता है। प्रज्ञा सिंह दक्षिण-पश्चिम व उत्तर विधानसभा के 8 मंडलों के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोल रही थीं। पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि सांसद द्वारा राहुल के बारे में जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है वह निंदनीय है। उन्हें शायद पता नहीं है कि राहुल की पांच पीढ़ियों ने देश हित के लिए बलिदान दिया है।