रामेश्वर शर्मा बने प्रोटेम स्पीकर

UMESH NIGAM

भोपाल    :     विधायक रामेश्वर शर्मा को प्राेटेम स्पीकर बनाया गया है। राज्यपाल ने उनकी नियुक्त की है। जगदीश देवड़ा के इस्तीफा देने से यह पद खाली हुआ था। देवड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनके स्थान पर शर्मा की नियुक्ति की गई है। नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव तक वे प्रोटेम स्पीकर रहेंगे। शर्मा दूसरी बार के विधायक हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने शर्मा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और 20 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र को लेकर चर्चा भी की।