Madhya Pradesh

CM ने BD और सुहास भगत से चर्चा की

UMESH NIGAM

BHOPAL :   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार अब 1 जुलाई को विस्तार नहीं होगा। मामला शिवराज की पसंद के मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से अटक गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसमें भोपाल से रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री का नाम रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। वहीं इंदौर से ऊषा ठाकुर, रमेश मेन्दोला और …

आनंदीबेन को मप्र के राज्यपाल का प्रभार

UMESH NIGAM

भोपाल     :     उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल काे मप्र का भी प्रभार सौंपा गया है। इन दिनाें प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन अस्वस्थ हैं और उनका लखनऊ में उपचार चल रहा है। प्रदेश में 30 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसके मद्देनजर आनंदीबेन काे यहां का प्रभार साैंपा गया है। वे सोमवार को भोपाल आ सकती हैं। टंडन से पहले आनंदीबेन ही प्रदेश की राज्यपाल थीं। इधर, मंत्रिमंडल विस्तार की …

विजयवर्गीय-शेखावत के बीच विवाद बढ़ा

UMESH NIGAM

भोपाल     :     भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के बीच विवाद बढ़ गया है। प्रदेश स्तर पर पार्टी द्वारा शेखावत को तलब किए जाने के संकेत के तुरंत बाद उन्होंने फिर मुखर होकर विजयवर्गीय के बारे में कहा कि चेला जब पंजा मारने लग जाए तो गुरु को तो बोलना ही पड़ेगा। इस बार तो आर-पार की लड़ाई है। यदि पार्टी बाहर निकालेगी तो हमारे जैसे कितनों …

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

UMESH NIGAM

भोपाल     :      भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल की राष्ट्रभक्ति पर सवाल भी खड़े किए। उन्होंने कहा, कांग्रेस में न तो सभ्यता है और न ही संस्कार, राष्ट्रभक्ति कहां से आएगी। उनकी तो 2 देशों की सदस्यता है। प्रज्ञा सिंह दक्षिण-पश्चिम व उत्तर विधानसभा …

दिग्विजय ने साइकिल रैली से दर्ज कराया विरोध

UMESH NIGAM

भोपाल  :    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने समर्थकों के साथ साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आसिफ जकी के साथ कांग्रेसियों का काफिला रोशनपुरा से सीएम निवास के लिए रवाना हुआ, जिसे अपेक्स बैंक तिराहे पर पुलिस ने रोक …

भाजपा अध्यक्ष नड्डा की वर्चुअल रैली आज

UMESH NIGAM

भोपाल  :    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली गुरुवार को होने जा रही है। पार्टी का दावा है कि मप्र में इससे एक करोड़ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जुड़ेंगे। इसमें पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएगी।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बुधवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया एवं …

पेट्रोल के दाम 36 पैसे, डीजल के 58 पैसे बढ़े

UMESH NIGAM

भोपाल    :      पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। रविवार को लगातार 15वें दिन पेट्रोल के दाम 36 पैसे और डीजल के 58 पैसे प्रति लीटर बढ़े। इससे पेट्रोल अब 86.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.78 रुपए हो गया है। पिछले 15 दिनों में भोपाल में पेट्रोल 9.26 रु. (11.93%) और डीजल 9.51 रु.(13.92%) तक बढ़ चुका है। 6 जून को राजधानी में पेट्रोल 77.56 रु. और डीजल 68.27 …

1844 शराब दुकानों की फिर होगी नीलामी

UMESH NIGAM

भोपाल    :     राज्य सरकार 6691 करोड़ रु. की 1884 देशी-विदेशी दुकानों की नीलामी करेगी। इसके टेंडर सिंगल ग्रुप सिस्टम के तहत होंगे। हालांकि इस पैटर्न से करीब 500 करोड़ रु. का नुकसान तय है।  इस बीच आंशिक व्यवस्था में वर्तमान पॉलिसी (वर्ष 2020-21) पर रोजाना के हिसाब से सात-सात दिन शराब दुकान चलाने के लिए टेंडर निकालने के आदेश हुए है। आबकारी विभाग ने 9 जून से दुकानों को चलाना शुरू कर दिया …

शिवराज का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी घमासान

UMESH NIGAM

भोपाल    :     कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के तख्तापलट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक ऑडियो-वीडियो वायरल होने से सियासी घमासान मच गया है। शिवराज इंदौर में सांवेर विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर सिंधिया-सिलावट के साथ मिलकर सरकार गिराई गई। ये ऑडियो-वीडियो एक दिन पहले मंगलवार के बताए जा रहे हैं।ऑडियो में शिवराज ने  कहा  कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सिर्फ दलाली …

भोपाल में संक्रमण की दर में एकाएक तेजी, 78 नए मरीज मिले में

UMESH NIGAM

भोपाल    :     राजधानी में  78 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया, 22 मार्च को पहला मरीज  मिलने के बाद से यह एक दिन में नए केस मिलने का सबसे बड़ा आंकड़ा है।  नए संक्रमितों में 108 इमर्जेंसी कॉल सेंटर के 12 और कर्मचारी शामिल हैं। यहां अब तक 20 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा, कुछ दिन शांत रहने के बाद जहांगीराबाद में फिर से 23 नए मरीज मिले। यहां अब …