CM से मिलीं युवा खिलाड़ी बर्मन

भोपाल     :     मुख्यमंत्री  कमल नाथ से  मंत्रालय में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की युवा खिलाड़ी  वर्षा बर्मन ने मुलाकात की। कमल नाथ ने बर्मन को बधाई देते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें सभी संभव संसाधन भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर सके और वे अपने प्रदेश और देश का नाम रौशन कर सकें। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बर्मन आगे भी इसी तरह उपलब्धियाँ हासिल करती रहेंगी।