बावड़िया और हबीबगंज ओवरब्रिज को बंद

UMESH NIGAM

भोपाल  :      कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद शहर में सख्ती बढ़ती जा रही है। हबीबगंज और बावड़िया कला ओवरब्रिज (आरओबी) दोनों से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। दोनों ब्रिज पर शनिवार दोपहर बैरिकेड लगा दिए गए। इन ब्रिज पर रोजाना लग रही भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आईएएस जे विजय कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने से गुलमोहर क्षेत्र को कैंटोनमटेड एरिया घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए भी बावड़िया ब्रिज पर बैरिकेडिंग जरूरी हो गई थी। साथ ही जमातियों को क्वारैंटाइन करने के बाद मस्जिदों को सैनिटाइज करने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम आज चार इमली, ऐशबाग और त्रिलंगा, जहांगीराबाद और शिवाजी नगर को सैनिटाइट करेगा।