प्रदेश में 1164 कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा इंदौर में 707 मरीज

UMESH NIGAM

भोपाल   :     लॉकडाउन फेज-2 के दूसरे दिन मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1164 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 707 मरीज इंदौर में हैं। भोपाल में 196 संक्रमित हो गए हैं। राज्य में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 45 कोरोना के मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। बुधवार रात 63 और 95 साल की दो महिला मरीजों ने भी दम तोड़ा है। वहीं, राजेंद्र नगर क्वारैंटाइन सेंटर से भागे युवकों की तलाश में पुलिस ने शहर समेत सीमावर्ती जिलों में मुनादी करवाई है।छह दिन पहले कोरोना से जान गंवाने वाले डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी की मां ज्ञानीदेवी की भी देर रात मृत्यु हो गई। डॉ. पंजवानी की मृत्यु के बाद परिवार क्वारैंटाइन होकर शुभकारज गार्डन में रह रहा था। ज्ञानीदेवी की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शाम को उनकी तबियत बिगड़ी तो विशेष अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, टीकमगढ़ में डॉ. पंजवानी के कंपाउंडर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे इलाज के लिए सागर भेजा गया है।