शहीद देवेन्द्र कुमार को कर्मवीर सम्मान दिया जाएगा

UMESH NIGAM

भोपाल  :      इंदौर में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण का शिकार हुए जूनी इंदौर टीआई देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अरबिंदो हॉस्पिटल में मौत हो गई। वे 19 दिन से अस्पताल में इस गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपए का मुआवजा और पत्नी को विभाग में ही सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर नौकरी देने की घोषणा की है।  वहीं दूरदर्शन पर जनता से संबोधन में उन्होंने टीआई देवेंद्र कुमार को कर्मवीर चक्र देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना से लड़ाई मैं चुनौतियां हैं, लेकिन हम उन्हें अवसर में बदलेंगे।  कुछ समय बाद स्थितियां बदलेंगी। इस काम में जुटे पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य विभागों के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इंदौर में टीआई देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी की जान गई है। उन्हें 15 अगस्त को कर्मवीर सम्मान दिया जाएगा। गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। हर किसान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मंडी के बाहर व्यापारियों को खरीदने के लिए कहा गया है। वे किसानों के घर तक आकर अनाज ले सकते हैं। किसान को उसकी उपज का अच्छा मूल्य मिले तो वह व्यापारी को दे सकता है।