भोपाल में 24 घंटे में 47 नए कोरोना पॉजिटिव

UMESH NIGAM

भोपाल   :    भोपाल में शुक्रवार को 37 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह राजधानी में एक दिन में कोरोना संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। आज मिले संक्रमितों में गांधी मेडिकल कॉलेज के 4 डॉक्टर और शाहजहांनाबाद थाने के कुछ पुलिसकर्मी शामिल हैं। अब तक यहां 360 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, भोपाल में 24 घंटे में 47 नए केस सामने आए। गुरुवार को एम्स में भर्ती 68 साल के एक मरीज की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि बुजुर्ग जुमेरात इलाके का निवासी था। उसे सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके साथ ही भोपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 हो गई। इसमें एक शुजालपुर का व्यक्ति भी शामिल है, जो इलाज के लिए भोपाल आया था। इससे पहले गुरुवार को भोपाल में सुबह में 20 और शाम को 5 नए केस आए थे, इसमें अशोका गार्डन इलाके में एक ही बिल्डिंग में दो परिवारों के आठ लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से एक आठ महीने और एक दो साल बच्चा भी शामिल था।