24 सीटाें पर उप चुनाव लड़ेगी बसपा

UMESH NIGAM

भोपाल    :     पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी प्रदेश की 24 सीटों पर प्रस्तावित उप चुनाव में अकेले ही ताल ठोकेगी। पार्टी ने गुरुवार को ऐलान किया कि बिना गठबंधन वह उप चुनाव में उतरेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल के मुताबिक हमने तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह में दावेदारी आवेदन फार्म लिए जाएंगे और उसके बाद पैनल बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भेजे जाएंगे। वे ही उम्मीदवारों के नाम तय करेंगी। पिप्पल ने बताया कि जिन सीटों पर चुनाव होना है वहां बसपा की अच्छी पकड़ है और पार्टी मजबूत स्थिति में है। पिछले चुनाव में बसपा ने दो सीटें पथरिया और भिंड जीती थी। उसके विधायकों रामबाई और संजीव सिंह ने कमलनाथ सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन अब वे अलग हैं।