नाैतपा की आहट से शुक्रवार काे पूरा प्रदेश तपा

UMESH NIGAM

भोपाल     :     नाैतपा साेमवार से शुरू हाे रहे हैं, लेकिन इसकी आहट से शुक्रवार काे पूरा प्रदेश तपा। भाेपाल में पारा एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री पर पहुंच गया। नाैगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.8 डिग्री पर पहुंचा। ग्वालियर, खजुराहाे, दमाेह और खरगाेन में लू चली। खजुराहाे में दिन का तापमान 45.5, ग्वालियर व खरगाेन में तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला का कहना है कि भाेपाल संभाग समेत ग्वालियर-चंबल, विंध्य, बुंदेलखंड, मालवा-निमाड़, महाकाैशल के ज्यादातर शहराें में अधिकतम तापमान 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने के आसार हैं।  माैसम वैज्ञानिकाें के अनुसार अगले दाे-तीन दिन प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी, क्याेंकि ज्यादातर संभागाें में लू चलने लगेगी। तापमान एक से दाे डिग्री तक बढ़ सकता है। भाेपाल में शनिवार काे पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभाावना है।