दिग्विजय ने साइकिल रैली से दर्ज कराया विरोध

UMESH NIGAM

भोपाल  :    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने समर्थकों के साथ साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आसिफ जकी के साथ कांग्रेसियों का काफिला रोशनपुरा से सीएम निवास के लिए रवाना हुआ, जिसे अपेक्स बैंक तिराहे पर पुलिस ने रोक दिया। धरने में कांग्रेस की गुटबाजी भी साफ नजर आई। राजधानी से दोनों विधायक आरिफ अकील और आरिफ मसूद ने प्रदर्शन से दूरी बनाई। हालांकि आरिफ मसूद एक दिन पहले ही विरोध दर्ज करा चुके हैं।