Mpnewstoday

सिलावट ने कांग्रेस के 6 नेताओं की BJP में कराई एंट्री

UMESH NIGAM

भोपाल     :       मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस के 6 नेता आज बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में सांवेर विधानसभा के स्थानीय कांग्रेस नेता हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया गुट के अनुभवी नेता तुलसी सिलावट ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं की बीजेपी में एंट्री कराई है. बीजेपी …

मध्यप्रदेश में रहेंगे सिर्फ दो जोन

UMESH NIGAM

भोपाल     :       लॉकडाउन 4.0 के पहले दिन एक-एक कर सभी राज्यों ने अपनी-अपनी गाइडलाइन जारी कर दी हैं. इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने प्रदेश के लिए लॉकडाउन के अगले चरण की गाइडलाइंस की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक अब मध्यप्रदेश में सिर्फ 2 जोन ही होंगे, ग्रीन और रेड जोन.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार शाम को कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन-4 अलग ढंग एवं …

लॉकडाउन में हादसे के शिकार मजदूरों को सरकार देंगी मुआवजा

UMESH NIGAM

भोपाल   :     मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों से गृह राज्य लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की आकस्मिक दुर्घटना में मौत होने पर मृतक के परिजन को एक लाख और गंभीर रूप से घायल होने पर 25 हज़ार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी.असल में, कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौट रहे मध्य प्रदेश के कई प्रवासी मजदूर …

इंदौर में फंसे बंगाल के मजदूर, शिवराज ने ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी

UMESH NIGAM

भोपाल   :    प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकारों और पश्चिम बंगाल सरकार की रार एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी के जरिए शिवराज ने इंदौर में फंसे बंगाल के लोगों को वापस बुलाने के लिए कहा है.सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम ममता बनर्जी को लिखा, ‘इंदौर में …

लॉकडाउन 4.0 : भोपाल के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में कोई छूट नहीं

UMESH NIGAM

भोपाल   :     देश में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. 18 मई से शुरू लॉकडाउन 4.0 के तहत मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल को 6 अलग-अलग सेक्टर्स में बांटा गया है. इसके तहत अब गतिविधियों के लिए सर्शत इजाजत दी जाएगी.गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने भोपाल शहर को लेकर निर्देश जारी किए. अब 18 मई से भोपाल …

विवादों में राहुल गांधी का दौरा

UMESH NIGAM

नई दिल्ली    :     कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार शाम दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की. कांग्रेस सांसद ने मजदूरों का हाल जाना और उनके घर जाने की भी व्यवस्था की. वहीं, राहुल गांधी का ये पूरा दौरा विवादों में आ गया है. दरअसल, कांग्रेस के नेता अनिल चौधरी ने दावा किया था कि मजदूरों को हिरासत में लिया जा रहा है. कांग्रेस नेता के …

राजधानी में कोरोना के सबसे ज्यादा 57 नए पॉजिटिव मरीज मिले

UMESH NIGAM

भोपाल    :       शनिवार को राजधानी में कोरोना के सबसे ज्यादा 57 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें जहांगीराबाद के 16 पॉजिटिव और कुवैत से लौटे 18 भारतीय शामिल हैं, जिन्हें सेना के 3-ईएमई सेंटर में हाल ही में क्वारेंटाइन किया गया था। इससे राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 962 से बढ़कर 1019 हो गई है। वहीं दूसरी ओर हमीदिया और चिरायु अस्पताल में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। …

10वीं के बाकी बचे विषयों की नहीं होगी परीक्षा

UMESH NIGAM

भोपाल    :      लाॅकडाउन पीरियड की स्कूल फीस को लेकर चल रहे असमंजस पर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के चलते बिगड़े हालात को देखते हुए छात्रों को बिना परीक्षा के पास किया जा रहा है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने भी 10वीं की अधूरी रह गई परीक्षा को नहीं कराने का फैसला लिया है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं के जो पेपर शेष रह गए …

सिंचाई और पीडब्ल्यूडी के 6 माह के कामों की होगी जांच

UMESH NIGAM

भोपाल   :   सिंचाई के क्षेत्र में और पीडब्ल्यूडी के साथ जितने भी वर्क्स डिपार्टमेंट के 6 माह के भीतर फैसले हुए हैं, उनकी इंक्वायरी की तैयारी है। मंत्रिसमूह जल्द ही इस बारे में अपनी सिफारिश मुख्यमंत्री को सौंपेगा। गत 20 मार्च 2020 से पूर्व के छह माह में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कैबिनेट में फैसले लिए हैं, उनकी पड़ताल के लिए मंत्रिसमूह गठित हुआ है। इसकी शुक्रवार को बैठक होनी थी, लेकिन …

मध्यप्रदेश ने केंद्र सरकार को भेजे अपने सुझाव

UMESH NIGAM

भोपाल   :     लाॅकडाउन 4.0 में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पाबंदी और प्रस्तावित ढील का सुझाव शुक्रवार को राज्य सरकार ने केंद्र को भेज दिया। रेड जोन में आने वाले इंदौर, उज्जैन और भोपाल में लाॅकडाउन बढ़ाने के साथ राज्य सरकार कंटेनमेंट एरिया में सख्ती के पक्ष में हैं। हालांकि रेड जोन के कंटेनमेंट क्षेत्र को बफर में बदलकर बाकी जगहों की दुकानें खोलने के साथ अन्य गतिविधियों में ढील बढ़ सकती …